Tunisha Sharma Suicide मामले में बड़ा खुलासा, धर्म बदलवाना चाहता था शीजान, पुलिस करेगी जांच

By रितिका कमठान | Dec 26, 2022

टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या कांड में मुंबई पुलिस को नई जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस शीजान और तुनिषा के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस हिरासत में शीजान ने बताया है कि दोनों ने ब्रेकअप का फैसला किया था जिसके पीछे धर्म और उम्र मुख्य कारण थे। शीजान ने पुलिस को बताया है कि दोनों ने अलग अलग धर्म का होने के कारण अलग होने का फैसला किया था। इसके अलावा दोनों के बीच उम्र का फासला भी काफी अधिक था, जो दोनों के रिश्ते के बीच अड़चन बन रहा था।

इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि ये पहला मौका नहीं था जब तुनिषा ने अपनी जान लेने की कोशिश की हो। तुनिषा इससे पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। ये जानकारी खुद शीजान ने पुलिस को पूछताछ में बताई है। हालांकि उस समय अभिनेत्री की जान बच गई थी। तुनिषा की मां को भी उसके इस कदम के बारे में पता था, जो कि जीशान ने ही बताया था। शीजान ने उसकी मां से कहा था कि तुनिषा का ख्याल रखें। अब पुलिस शीजान के इस दावे को वेरीफाई करने में जुटी हुई है।

पुलिस की टीम अब ये पता लगाएगी कि तुनिषा ने इससे पहले आत्महत्या करने की कोशिश कब की थी। पुलिस ये जानना चाहेगी कि क्या ये कोशिश भी दोनों के ब्रेकअप के बाद के दौरान की गई थी या इससे पहले की गई थी। पहली बार आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे की वजह भी पुलिस जानना चाहेगी।

धर्म बदलने को लेकर भी हुआ खुलासा

पुलिस की टीम को पूछताछ में पता चला है कि शीजान और तुनिषा के बीच अफेयर था। मगर उन्होंने धर्म और उम्र के कारण इस रिश्ते को छोड़ने का फैसला किया था। पुलिस अब ये जानने में जुटी है कि क्या शीजान धर्म बदलने के बाद तुनिषा से शादी करने को तैयार था? वहीं दोनों की उम्र में आठ वर्ष का फांसला था।

तुनिषा के परिवार ने लगाया आरोप

इसी बीच तुनिषा के परिवार वालों ने भी शीजान पर गंभीर आरोप लगाए है। शीजान को लेकर परिवार का कहना है कि उसके कई लड़कियों के साथ संबंध थे। तुनिषा के परिवार का कहना है कि उसने धोखा भी दिया था। तुनिषा की मां के मुताबिक दोनों छह महीने पहले रिलेशनशिप में आए थे। वहीं तुनिषा की आत्महत्या से 15 दिन पहले ही दोनों ने अलग होने का यानी ब्रेकअप का फैसला किया था। तुनिषा के परिवार का दावा है कि दोनों के ब्रेकअप के कारण ही तुनिषा तनाव में थी और इसी कारण उसने आत्म हत्या जैसा कदम उठाया है। वहीं परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। 

प्रमुख खबरें

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया