यूक्रेन : निरीक्षक की रिपोर्ट से पहले परमाणु संयंत्र को लेकर बढ़ी चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2022

यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र को लेकर मंगलवार को एक बार फिर चिंता बढ़ गई क्योंकि आसपास गोलाबारी हो रही है। इससे पहले सोमवार को संयंत्र को एक बार फिर बंद कर दिया गया था और फिलहाल संयंत्र जोखिमपूर्ण अवस्था में है क्योंकि प्रणाली को सुरक्षित रखने के लिए वह स्वयं की ऊर्जा पर निर्भर है। विश्व नेता लगातार चेतावनी दे रहे हैं, इसके बावजूद ज़ापोरिज्जिया संयंत्र के आसपास लड़ाई चल रही है जिससे परमाणु आपदा आ सकती है और इस संकट से निपटने के लिए अब तक बहुत कम प्रयास हुए हैं।

दो निरीक्षक अब भी संयंत्र में है जिसका परिचालन यूक्रेन के कर्मी कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्याक ने इस फैसले की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, ‘‘वहां मौजूद रूसी सैनिकों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है, वे खतरे का सही आकलन नहीं कर सकते।’’ पोदोल्याक ने कहा, वहां पर हमारे कर्मचारी हैं जिन्हें कुछ सुरक्षा चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लोग उनके पक्ष में खड़े होकर कहें कि रूसी सैनिक उन्हें न छुए और काम करने दें।’’ हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि खतरे को कम करने के लिए बहुत कम काम हुआ है।

आईएईए ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सयंत्र की आखिरी पारेषण लाइन को बंद कर दिया गया है ताकि कर्मचारियों को गोलाबारी से लगी आग से बचाया जा सके। आईएईए ने कहा, ‘‘पारेषण लाइन क्षतिग्रस्त नहीं हुई है और आग बुझने पर दोबारा जोड़ दी जाएगी।’’ एजेंसी ने कहा कि इस दौरान संयंत्र में केवल रिएक्टर का परिचालन सुरक्षा और अन्य कार्यों के लिए जरूरी ऊर्जा उत्पादन के लिए हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway Bus Fire | कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की जलकर मौत

एशियाई खेलों में भारतीय Table Tennis जोड़ियों का दबदबा, श्रीजा और यशस्विनी प्री-क्वार्टर फाइनल में

UNSC Reforms | जी-4 देशों का संयुक्त बयान जारी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों में देरी पर जताई गहरी चिंता

Indian tennis player Parikshit Somani पर डोपिंग के चलते लगा चार साल का बैन