उत्तर प्रदेश में व्यक्ति ने निकाली कुत्तों से दुश्मनी, जहरीली रोटी खिलाकर 20 कुत्तों को मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

महोबा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में कथित रूप से जहरीली रोटी खिलाने से दो दिन के भीतर 20 कुत्तों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। श्रीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि बसौरा गांव में शुक्रवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर मिलाकर रोटियां फेंक दी, जिनके खाने से दो दिन के भीतर (शनिवार, रविवार को) 20 कुत्तों की मौत हो गयी है, इनमें पालतू और आवारा दोनों शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान