MCD Elections के मद्देजनर आज जेपी नड्डा संभालेंगे दिल्ली की कमान, कई केंद्रीय मंत्री रोड शो करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आयोजित होने वाले 14 रोड शो में हिस्सा लेंगे। 

भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने 20 नवंबर को ‘महा रविवार’ करार देते हुए कहा कि नड्डा राष्ट्रीय राजधानी के संगम विहार इलाके में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले रोड शो में शिरकत करेंगे। 

चहल के मुताबिक, भाजपा के दिल्ली के सांसद हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, गौतम गंभीर और हंसराज हंस भी रोड शो में शामिल होंगे। भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि एमसीडी चुनाव दिल्ली की जनता के सामने अरविंद केजरीवाल नीत ‘भ्रष्ट’ सरकार को सबक सिखाने का अवसर है, जो वायु प्रदूषण सहित विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर