Abu Dhabi में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन सहिष्णुता, स्वीकृति के लिए बड़ी उपलब्धि: यूएई राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2024

भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने बृहस्पतिवार को कहा कि अबू धाबी में अगले महीने बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का उद्घाटन ‘‘सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने’’ के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा।

स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने बीते महीने बीएपीएस हिंदू मंदिर की ओर से प्रधानमंत्री को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

राजदूत ने 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में होने वाले प्रवासी भारतीयों के विशाल जमावड़े की भी पुष्टि की है। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘अहलान मोदी’ है जिसका अर्थ ‘हैलो मोदी’ है।

प्रमुख खबरें

DP World भारत में करेगी 5 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त निवेश, बुनियादी ढांचे पर जोर

Iran पर सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम MOAB गिराने का US Army कर रही विचार

Nitish Kumar की खातिर नौ हत्याएं करवाने का Anant Singh का दावा, JDU ने नकारा

अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद