वन क्षेत्र निवासियों के दावों की सुनवाई करने वाली समिति में DLSA सदस्यों को शामिल करें: अदालत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह एक दूरस्थ गांव के लोगों को पुनर्वासित करने के लिए गठित समिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सदस्यों को शामिल करे। इस गांव के लोगों ने बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जनहित याचिका दायर की है।

मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि प्राधिकरण सदस्यों को शामिल करने से यह सुनिश्चित होगा कि वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि के पट्टे मिल सकें और उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

यह समिति वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दावों और अधिकारों की सुनवाई के लिए गठित की गई थी। इससे पहले, उच्च न्यायालय ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए 2014 में गठित समिति की गई सिफारिशों पर राज्य सरकार द्वारा अब तक लिए गए निर्णय के बारे में पूछा था।

‘इंडिपेंडेंट मीडिया सोसाइटी’ ने उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर कहा था कि नैनीताल जिले के सुंदरखाल में 1975 से रह रहे ग्रामीणों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसी वजह से सुंदरखाल के ग्रामीण कई वर्षों से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

सरकार ने 2014 में एक समिति गठित कर इन लोगों को पुनर्वासित करने का निर्णय लिया। इसके बावजूद, आज तक न तो ग्रामीणों का पुनर्वास किया गया और न ही उन्हें आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। याचिका में बताया गया कि ये लोग जिस क्षेत्र में रहते हैं, वह अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में आता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Horoscope 03 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

खामेनेई की हत्या पर चुप्पी भारत की विदेश नीति की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल, Sonia Gandhi का केंद्र पर तीखा हमला

Middle East Conflict | अमेरिका ने जारी किया डेथ वारंट, अपने नागरिकों से इन 15 देशों को तुरंत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया

Shankar Mahadevan Birthday: Engineering छोड़ Shankar Mahadevan बने Music के जादूगर, रचा Breathless का इतिहास