Jasmine Oil: गर्मियों में रूटीन में ऐसे शामिल करें चमेली का तेल, ताजगी से भरपूर होगी आपकी सुबह

By अनन्या मिश्रा | May 02, 2025

गर्मियों की सुबह चिपचिपी और उमस भरी होती है। सुबह उठने के बाद ताजगी नहीं महसूस होती है। ऐसे में अगर आप भी सुबह के समय ताजगी महसूस नहीं करते हैं, तो एक खास तेल आपकी मदद कर सकता है। जो आपकी सुबह शांति और ताजगी से भरपूर बन सकती है। चमेली के तेल को प्रकृति का खजाना कहा जाता है। इस एसेंशियल ऑयल में वह शक्ति छिपी है, जो आपकी इंद्रियों को जगाता है और आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि चमेली के तेल को अपनी रूटीन में कैसे शामिल कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं रूटीन का हिस्सा

सप्ताह में एक बार बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप थोड़ी सी चीना, नमक और ग्लिसरीन ले लें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसमें 2-3 बूंद चमेली के एसेंशियल ऑयल डालें। फिर इसे शरीर पर लगाकर 5-8 मिनट तक स्क्रब करें, जिससे डेड स्किन निकल जाएंगे और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाएगा। इससे भी पॉजिटिव संचार होता है।

आप चाहें तो अपने मॉइस्चराइजर में 2-3 बूंद चमेली का तेल और 1 बूंद पेचौली मिलाकर लगा सकते हैं। यह आपके मूड और स्किन दोनों को तरोताजा करेगा और यह त्वचा को जबरदस्त चमक देगा।

चमेली एसेंशियल ऑयल वाली मोमबत्ती जलाकर आप अपने आसपास खुशनुमा माहौल बना सकते हैं और यह आपके मूड को बेहतर बना सकता है।

कई बार जब हम सुबह सोकर उठते हैं, तो अजीब सी निराशा होती है। ऐसे में जब भी आप लो फील करने लगें, तो हथेली पर एक बूंद तेल लेकर इसको रब करें और सूंघें। इससे आपको ताजगी का एहसास होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई