मोटापे के डर से नहीं खाते हैं आम? इन 4 तरीकों से खाएंगे तो नहीं बढ़ेगा वजन

By प्रिया मिश्रा | May 20, 2022

फलों का राजा 'आम' सबको पसन्द होता है। गर्मियाँ शुरू होते ही बाजारों में हर जगह आम दिखाई देने लगते हैं। इसे देखते ही बच्‍चों से लेकर बड़ों के मुंह में भी पानी आने लगता है। ये स्वाद ही नहीं सेहत का भी राजा होता है। आम में फाइबर, विटामिन-सी, आयरन, फोलेट, विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन बी-5, विटामिन-k और विटामिन बी-6 पोटेशियम, मैग्‍नीशियम, मैंगनीज जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। आम के इतने सारे फायदे और पसंदीदा फल होने के बाद भी लोग इसे खाने से डरते हैं क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि आम खाने से उनका वजन बढ़ जायेगा। हालाँकि, ऐसा तभी होता है जब आप इसे ठीक तरह से न खाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आम को सही तरीके और मात्रा में खाया जाए तो वजन नहीं बढ़ता है। नूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए आम खाने के खास तरीके बताए हैं। अगर आप इन तरीकों से आम को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा और ढेरों फायदे भी मिलेंगे - 

इसे भी पढ़ें: ऑफिस की इन गलत आदतों के कारण बढ़ सकता है आपका वजन, आज ही छोड़ दें

लंच या डिनर के साथ न खाएं आम 

ज्यादातर लोग लंच या डिनर के बाद आम खाना पसंद करते हैं। लेकिन इससे आपका वजन बढ़ सकता है। दरअसल खाने के साथ आम खाने से आप अधिक कैलोरी का सेवन कर सकते हैं। इसलिए खाने के साथ आम का सेवन न करें।


सीमित मात्रा में करें सेवन 

आम में भरपूर मात्रा में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर होते हैं। आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें। जरूरत से ज्यादा आम खाने से आप अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: आर्म फैट को कम करने के लिए करें यह एक्सरसाइज

स्नैक में खाएं आम 

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आम को स्नैक के तौर पर खाएं। आम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है इसलिए इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा आम एक एनर्जी बूस्टर का काम भी करता है। इसलिए आप इसे प्री वर्कआउट फूड की तरह भी ले सकते हैं। आप चाहें तो आम का सेवन नाश्ते में भी कर सकते हैं।


आम को काटकर खाएं 

कई लोग को मैंगो जूस बनाकर पीना पसंद होता है तो कई लोग स्मूदी के रूप में इसका सेवन करते हैं। लेकिन इससे आम में मौजूद फाइबर निकल जाता है। इसकी वजह से आपका पेट नहीं भरता है। इसलिए आम को हमेशा पूरा आम खाना चाहिए।

 

- प्रिया मिश्रा 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत