फिर डराने लगा कोरोना, संक्रमण से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीज़ें

By प्रिया मिश्रा | Jun 11, 2022

भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर अपना कहर बरपाने लगा है।  पिछले चौबीस घंटों में देशभर में कोविड-19 के कुल 7584 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोनावायरस इन मामलों की संख्या 4,32,0 5,106 गई है। एक्सपर्ट्स इसे कोरोना की चौथी लहर के रूप में देख रहे हैं। कोरोना के रूप बदलने के साथ ही इसके लक्षणों और दुष्प्रभावों में भी बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठीक हुए मरीजों में कोरोना के कुछ लक्षण महीनों सालों तक परेशान कर सकते हैं। इसे लॉन्ग कोविड सिंपटम्स कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना पुरुषों को पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे पाएं इनसे छुटकारा

लॉन्ग कोविड-19 लक्षणों से राहत पाने के लिए खाएं ये चीज़ें 

कार्बोहाइड्रेट 

अगर आप को रोने से ठीक होने के लंबे समय बाद तक थकान महसूस कर रहे हैं तो अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ाएं। इससे आपके शरीर में ऊर्जा लेवल बढ़ेगा और मोड बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज जैसे गेहूं बाजरा जय और ब्राउन राइस आदि शामिल कर सकते हैं।


मजबूत स्वाद वाली चीजें

कोविड में स्वाद और गंध जाना एक बड़ा लक्षण है। इससे निपटने के लिए अपनी डाइट में मजबूत स्वाद वाली चीजें जैसे मसाले और खट्टे फल आदि शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में ये चीज़ें खाने से एकाएक बढ़ती है शुगर, जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं

हाई फाइबर वाली चीजें 

कोरोना संक्रमण से पेट आर आंतों पर बुरा असर होता है। यही वजह है कि ठीक होने के बाद भी मरीजों को पेट से जुड़ी शिकायतें रहती हैं। इसके लिए अपनी डाइट में फाइबर वाली चीजें शामिल करें जैसे सब्जियां, नट्स, दही और प्रोबायोटिक वाले फूड्स।


विटामिन डी युक्त फूड्स 

कोरोना के लॉन्ग सिंपटम्स से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में विटामिन डी शामिल करें। अध्ययनों के अनुसार, जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, उनमें कोरोना वायरस ज्यादा अटैक करता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू

Shabir Shah को अस्पताल या कोर्ट ले जाते समय न लगाएं अनावश्यक हथकड़ी: NIA Court

27 नवंबर 2023 की वो खौफनाक सुबह! Himanshi Khurana ने Asim Riaz की खोली पोल, बोलीं- अब पर्दा डालने का खेल खत्म