बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जरूर खाएं ये सब्जियाँ, दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम

By प्रिया मिश्रा | Apr 07, 2022

आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों की वजह से बड़ी तादाद में लोग दिल की बिमारियों से ग्रस्त हैं। हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल की बीमारी के कारण दिल की बिमारियों का जोखिम बढ़ता है। ज़्यादातर लोगों को कोलेस्ट्रॉल के बारे में जानकारी नहीं होती है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है जो खून में मौजूद होता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं - एलडीएल और एचडीएल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। यह  रक्त धमनियों में बाधा उत्पन्न कर हृदय को नुकसान पहुँचाता है। जबकि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। यह दिल को स्वस्थ रखने का काम करता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज़्यादा होने से हार्ट अटैक और किडनी फेलियर का खतरा बढ़ता है। आज के इस लेख में हम आपको कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं - 

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है उन्हें बीन्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स आदि पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बीन्स में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो खून में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

भिंडी

ज़्यादातर लोगों को भिंडी की सब्जी खाना पसंद होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। भिंडी के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। भिंडी में जेल जैसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को मल के साथ शरीर के बहार निकालने में मदद करते है। भिंडी के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। 


लहसुन

लहसुन के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लहसुन में ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम करने में सक्षम होते हैं। इसके साथ ही लहसुन का सेवन करने से हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी लाभ होता है।

इसे भी पढ़ें: कमर दर्द से रहते हैं परेशान, अपनाएं यह आसान उपाय

बैंगन

बैंगन में आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। बैंगन के सेवन से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।  


टमाटर 

टमाटर का इस्तेमाल कई सब्जियों में होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन ए और सी होता है। इसके अलावा, टमाटर में एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन भी पाया जाता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो अपने खाने में टमाटर का इस्तेमाल जरूर करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter