दूध पीना पसंद नहीं तो इन 8 फूड्स से शरीर में कैल्शियम की कमी को करें पूरा

By प्रिया मिश्रा | Jun 23, 2022

दूध को कम्पलीट फूड यानि संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध विटामिन, प्रोटीन, पौटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो  हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हमारी हड्डियों और दाँतों की मजबूती के बेहद जरूरी है। यही वजह है कि बचपन से हमें दूध पीने की सलाह दी जाती है। हालाँकि, कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है। कुछ लोगों को इसकी महक नहीं पसंद होती है तो कुछ लोगों को दूध में मौजूद लेक्टोस से एलर्जी होती है। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे लोग अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कैसे करें? तो चलिए इस सवाल का जवाब हम आपको दे देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है - 


बादाम 

अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो आप रोजाना बादाम का सेवन कर सकते हैं।  बादाम में ना सिर्फ कैल्शियम बल्कि प्रोटीन और फैट की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है।  दिमाग तेज करने के साथ-साथ बादाम आपकी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।  बादाम आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को तो पूरा कर करता है की है, इसके साथ ही ताकत भी देता है। इसके लिए आप रोजाना रात को 8 -10 बादम भिगो दें और सुबह इनका छिलका उतारकर खाएं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: चाय की चुस्की के बिना जिनकी नहीं खुलती नींद, हो जाएं सावधान! खाली पेट पीने से हो सकते हैं ये नुकसान

संतरा 

संतरा विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स तो है ही लेकिन इसके साथ ही यह कैल्शियम से भी भरपूर है।  संतरे में कैल्शियम भी अन्य फ्रूट्स की तुलना में काफी ज्यादा होती है। संतरे का नियमित सेवन करने से आप अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।  


बीन्स 

बीन्स में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है।  वेट लॉस के लिए भी बीन्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है।  यह पेट को लंबे समय तक फुल रखने के साथ चर्बी घटाने में भी कारगर है। बीन्स का सेवन आप सलाद या सब्जी के तौर पर कर सकते हैं।  यह आपके शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने का अच्छा स्त्रोत है।  

 

अंजीर 

शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति के लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।  अंजीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जो हमारी हड्डियों  के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर और पोटैशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। एक अंजीर में लगभग 13 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है जिससे हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है।

 

तिल

सर्दियों में तिल के लड्डू तो आपने जरूर खाए होंगे। तिल के लड्डू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगते हैं  बल्कि यह शरीर को ताकत के साथ-साथ गर्मी भी प्रदान करता है।  लेकिन यह बात आप शायद ही जानते होंगे कि तिल कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है।  1 टेबल स्पून तिल में करीब 88 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। तिल का सेवन करने से आप अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।   


सोया मिल्क

जिन लोगों को लेक्टॉस से एलर्जी है और गाय या भैंस का दूध नहीं पी सकते हैं उनके लिए सोया मिल्क बहुत फायदेमंद है।  इससे आप अपनी डेली कैल्शियम की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।  आपको जानकर हैरानी होगी कि एक गिलास सोया मिल्क में गाय या भैंस के दूध से कहीं अधिक कैल्शियम और प्रोटीन होता है। आप चाहें तो इससे चाय-कॉफी में इस्तेमाल कर सकते हैं या दही बनाकर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए इलायची के सेवन के जबरदस्त फायदे, ब्लड प्रेशर को रखती है नियंत्रित

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।  हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी आदि में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।  रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आप शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। एक कटोरी हरी पत्तेदार सब्जी से करीब 100 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।  अपने शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।   


मछली 

अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो अपनी डाइट में फिश जरूर शामिल करें। आपके शरीर में कैल्शिम की आपूर्ति के लिए फिश एक बेहतर विकल्प है।  इसके लिए आपको सारडाइन्स और साल्मन फिश का अधिक सेवन करना चाहिए।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील