Eid Al-Adha 2023 । ईद की दावत में शामिल करें ये पकवान, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

By एकता | Jun 27, 2023

ईद उल-अजहा, मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है, जो हज यात्रा की समाप्ति पर मनाया जाता है। इस दिन मुस्लमान लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और इब्राहिम की अल्लाह के लिए अपने बेटे की कुर्बानी देने की इच्छा का सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं ईद पर हर मुस्लिम के घर में दावत रखी जाती है और लोग साथ में मिलकर त्योहार का जश्न का मनाते हैं। ईद की पहचान उसकी दावत से है। इसके बिना ये त्योहार अधूरा माना जाता है है। एक हफ्ते पहले से मेहमानों की मेजबनी करने के लिए लोगों के घर सज जाते हैं और दावत में परोसी जाने वाली चीजों की तैयारियां भी शुरू हो जाती है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे पकवानों की रेसिपी आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी ईद की दावत में शामिल कर सकते हैं।

सामग्री- 100 ग्राम बिना हड्डी का मटन, 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 कप दही, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, 1 प्याज, 1 शिमला मिर्च, 1 टमाटर और 1 बड़ा चम्मच तेल।

बनाने की विधि- मटन के टुकड़ों को लहसुन, अदरक, दही, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक में मैरीनेट कर के रातभर के लिए छोड़ दें। अब अगले दिन जब मटन सोलकी बनाना हो तब टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। अब कटार में एक मटन का टुकड़ा फिर सब्जी एक-एक कर लगा दें। इसके बाद इन्हें गैस पर रखकर पकाएं। आप चाहें तो तंदूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पकाते समय बीच-बीच में इनपर अच्छे से घी या मक्खन लगा दें ताकि ये अच्छे से पक जाए। आखिर में गर्म-गर्म इसे चटनी के साथ परोसें।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी