आँतों में जमा गंदगी हो सकती है खतरनाक, इसे साफ करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स

By प्रिया मिश्रा | Mar 28, 2022

खानपान की गलत आदतों के कारण अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार जब पेट सही तरीके से साफ नहीं हो पाता है तो कोलन में गांधी जमा हो जाती है। ऐसे में पेट के साथ साथ आंतों का साफ होना भी बहुत जरूरी है। अगर आंतों में टॉक्सिंस जमा होंगे तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कोलन के साफ रहने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और आप स्वस्थ रहेंगे। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिनकी मदद से आपको कोलन की सफाई में मदद मिलेगी -

सेब में मौजूद पेक्टिन से कोलन की सफाई में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर की गन्दगी और मल को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, सेब के सेवन से पेट में कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोजाना सेब के जूस का सेवन करें।

कच्ची सब्जियों का जूस 

कोलन को डिटॉक्स करने के लिए कच्ची सब्जियों का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा के फाइबर मौजूद होता है जिससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसके लिए पालक, गाजर, चुकुंदर, टमाटर और ककड़ी का जूस अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

नींबू 

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके साथ ही, नींबू के सेवन से शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

इसे भी पढ़ें: ऐसे करें टीबी की बीमारी की पहचान, रोकथाम के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

दही 

दही हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जो आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बनाए रखता है। रोजाना दही खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और आंतों की सफाई में मदद मिलती है। रोजाना एक से दो कप दही का सेवन करने से गट क्लींजिंग में मदद मिलती है।

एप्पल साइडर विनेगर 

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका आंत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जो कोलन की सफाई में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एसिटोबैक्टर नामक बैक्टीरिया से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।