फोन में इस तरह से लॉक कर सकते हैं Incognito Tab, सबसे छुपा रह सकता है आप का सीक्रेट सर्च

By Kusum | Feb 28, 2025

बहुत कम यूजर्स को पता है कि अगर वे चाहें तो अपने फोन में Incognito Mode को लॉक कर सकते हैं। किसी भी चीज के बारे में चुपके से सर्च करने के लिए इस मोड का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद उसकी सर्च हिस्ट्री मोबाइल फोन या लैपटॉप में सेव नहीं की जाती। अगर आप नहीं चाहते कि किसी को ब्राउजर ओपेन करने का आपका Incognito मोड विंडो दिख जाए तो इसे आसानी से लॉक किया जा सकता है। 

Incognito विंडो में आप किसी भी तरह का कंटेंट या कोई पर्सनल सवाल सर्च कर सकते हैं। ज्यादातर मामलों में बात ऐसी होगी, जो आप बाकियों के साथ शेयर नहीं करना चाहते। ऐसे में आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे और आप आसानी से एंड्रॉयड फोन में Incognito विंडो लॉक कर पाएंगे। 

  • इबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में गूगल ऐप ओपेन करना होगा। 
  • इसके बाद आपको दाईं ओर ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करना होगा और मेन्यू दिखाई देगा। 
  • अब आपको सेटिंग्स ऑप्शन का चुनाव करना है। 
  • अगले स्टेप के तौर पर आपको स्क्रीन पर दिख रहे ढेरों ऑप्शंस में से प्राइवेसी और सुरक्षा पर टैप करना होगा। 
  • आपको अगली विंडो में Lock Incognito tabs का विकल्प दिखाई देगा। 
  • इसपर टैप करने के बाद आपको Lock Incognito tabs When you leave Chrome 
  • का टॉगल इनेबल कर देना है। 

 इन सब के बाद इतना करने के बाद जब भी कोई गूगल क्रोम ब्राउजर ओपेन करेगा और आपका Lock Incognito tabs एक्सेस करना चाहेगा तो ऐसा नहीं कर पाएगा। उसे अपनी पहचान साबित करने और ऑर्थेंटिकेशन के लिए कहा जाएगा। यानी अगर आपने फोन पर फिंगरप्रिंट लॉक लगाया है तो आपको फिंगरप्रिंट रजिस्टर करना होगा। इसके अलावा आप FaceID या फिर पिन पासवर्ड जैसे विकल्पों का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव