रेलवे की यात्री खंड से आय अप्रैल से आठ अक्टूबर के बीच 92 प्रतिशत बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022

रेलवे की यात्री खंड से आय अप्रैल से आठ अक्टूबर, 2022 के बीच सालाना आधार पर 92 प्रतिशत बढ़कर 33,476 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। रेलवे ने मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान इस खंड से 17,394 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ था। बयान के अनुसार, आरक्षित यात्री खंड में एक अप्रैल से आठ अक्टूबर, 2022 तक की अवधि के दौरान टिकट बुक करने वाले यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 42.89 करोड़ है। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 34.56 करोड़ की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति