By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021
नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने पुणे के एक कारोबारी समूह के यहां तलाशी के दौरान करीब 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। समूह तंबाकू उत्पादों और संबंधित सामानों की पैकेजिंग और बिक्री में शामिल है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तलाशी 17 फरवरी को महाराष्ट्र में 34 स्थानों पर शुरू की गयी।इस दौरान एक करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये। समूह ने इसके स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।