अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग का छापा , NCP का आया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को कहा कि फिल्मकार अनुराग कश्यप और अदाकारा तापसी पन्नू के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास है। मंत्री ने दक्षिण मुंबई में विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार के खिलाफ रुख अपनाने वालों और शासन की नीतियों के विरूद्ध बोलने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुराग कश्यप और पन्नू के परिसरों पर छापेमारी की गयी। दोनों नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।’’

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े