दमोह में बीजेपी नेता और शराब व्यापारी के घर आयकर विभाग का छापा

By सुयश भट्ट | Jan 06, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के प्रमुख शराब ठेकेदार शंकर राय सहित उनके भाइयों के घर पर आयकर विभाग की टीम द्वारा गुरुवार की सुबह छह बजे छापा मारा। 100 गाड़ियों के काफिले ने शराब ठेकेदारी सहित बस, पेट्रोल पंप सहित अनेक व्यवसाय से जुड़े राय चौराहा निवासी शंकर राय, कमला राय एवं राजू राय के निवास पर छापा मारकर कार्यवाही प्रारंभ की।

वहीं दूसरी ओर उनके एक भाई संजय राय के पथरिया फाटक ओवरब्रिज के समीप स्थित आवास पर भी पहुंच कर छापा मारकर कार्यवाही प्रारंभ की। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों के काफिले ने सुबह इन सभी के आवासों को घेरकर कार्रवाही प्रारंभ की।

दरअसल आयकर विभाग की टीम में जहां ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर और इंदौर के अधिकारियों की टीम सहित लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी इस कार्यवाही को अंजाम दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री भारती पवार हुई कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी 

इस दौरान जहां आयकर विभाग के अधिकारी के साथ सुरक्षाकर्मी किसी भी परिजन को या अन्य किसी को अंदर बाहर आने जाने नहीं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कमला राय के निवास पर जब आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा परिजनों द्वारा विरोध जताया गया।

यह भी बताया जा रहा है कि उनके बेटे द्वारा अंदर रखे हुए नोटों में आग भी लगा दी जिस कारण से इनकम टैक्स के अधिकारी काफी गुस्साये नजर आ रहे थे। हालांकि अभी कार्यवाही प्रारंभ की गई है और इसके दो-तीन दिन में ही अंतिम परिणाम मिलने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई