शिवसेना पार्षद के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

मुंबई/नयी दिल्ली, आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में मुंबई में शुक्रवार को शिवसेना के पार्षद यशवंत जाधव के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों का एक दल सुबह से बृहन्मुंबई महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष जाधव के परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। जाधव की पत्नी यामिनी जाधव भायखला सीट से पार्टी की विधायक हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच दल जाधव के भायखला आवास पर है, उनके खिलाफ अपने चुनावी हलफनामे में सम्पत्ति की कथित तौर पर कम जानकारी देने का मामला है। जाधव देश की सबसे समृद्ध नगर निकाय की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।

प्रमुख खबरें

शिक्षा व्यवस्था पर Rahul Gandhi की हुंकार: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा पहला कदम, PM Modi अब भी माफी मांगें

Iran-US के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रहा Pakistan बुरा फँसा, Asim Munir की Secret Deal के खुलासे से चारों ओर हड़कंप

Simple Saree को मॉडर्न बनाने के लिए चुनें ये 5 Trending Silver Waist Chain डिजाइन्स, मिलेगा Perfect Ethnic Look

प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत, Rahul Gandhi को दिया पूरा श्रेय