आयकर विभाग के दफ्तर मार्च में शनिवार को भी खुले रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

नयी दिल्ली| करदाताओं की शिकायतें दूर करने के लिए आयकर विभाग से सक्रिय भूमिका निभाने संबंधी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सख्त निर्देश के बाद देश भर में आयकर विभाग के कार्यालय इस महीने सभी शनिवारों को खुले रहेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) आईटी विभाग के लिए शीर्ष नीति-निर्माण निकाय है, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और माल एवं सेवा कर विभाग के लिए एक ही प्राधिकरण है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-को बताया कि प्रधान आयकर आयुक्त के स्तर तक के सभी आयकर कार्यालय इस महीने सभी शनिवारों को खुले रहेंगे।

यह व्यवस्था 12 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। आम तौर पर शनिवार और रविवार को आयकर विभाग के कर्मचारियों के लिए छुट्टी का दिन है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup Debate: अर्जेंटीना पर लगे Referee के पक्षपात के आरोप, VAR के फैसलों ने मैदान पर खड़ा किया नया विवाद

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1,500 रुपये और चांदी 2,000 रुपये हुई सस्ती

एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों की संख्या में आई गिरावट, वित्त वर्ष 2025-26 में 3,343 कर्मी हुए कम

गठबंधन को लेकर ईमानदार नहीं है समाजवादी पार्टी, मुसलमानों के मुद्दों पर साधी चुप्पी: इमरान मसूद