NSE की पूर्व एमडी के घर आयकर विभाग का छापा, सीक्रेट जानकारियां अज्ञात लोगों से शेयर करने का है आरोप

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2022

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व एमडी चित्रा रामाकृष्ण के घर आज आयकर विभाग ने छापा मारा है। हिमालय के योगी के कहने पर फैसले लेने की वजह से वो इन दिनों खूब चर्चा में भी हैं। सेबी ने इस मामले में जांच का फैसला किया है। पूरे मामले को लेकर आयकर विभाग की टीम भी अब एक्शन में आ गई है। एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ के घर की तलाशी ली जा रही है और इसके साथ ही तत्कालीन ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद  सुब्रमण्यम के परिसरों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: एनएसई घोटाला: एक अधिकारी किसी अदृश्य योगी की सलाह पर लेती रही फैसला और हो गया बड़ा घोटाला

सेबी ने एनएसई और उसके पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण और अन्य को सुब्रमण्यम की नियुक्ति से संबंधित मामले में प्रतिभूति अनुबंध नियमों का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया। नियामक ने रामकृष्ण पर 3 करोड़ रुपये, नारायण और सुब्रमण्यम पर 2-2 करोड़ रुपये और वी आर नरसिम्हन पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सेबी के आदेश में कहा गया है कि रामकृष्ण के अनुसार अज्ञात व्यक्ति एक आध्यात्मिक शक्ति थी जो अपनी इच्छानुसार कहीं भी प्रकट हो सकती थी।

प्रमुख खबरें

Deoghar में फर्जी सरकारी लिंक और कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Yemen में तेज हुआ संघर्ष, हूतियों ने Saudi Arabia पर मिसाइल और ड्रोन दागे

ठाणे में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला मेडिकल प्रतिनिधि अमित प्रजापति गिरफ्तार

CPI ने BRICS घोषणापत्र का किया स्वागत, वैश्विक व्यवस्था में सुधार की वकालत की