ठीक नहीं हुई आयकर वेबसाइट की गड़बड़ियां, वित्त मंत्रालय ने Infosys के सीईओ को किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

नयी दिल्ली। आयकर विभाग के नए पोर्टल में शुरुआत से ही दिक्कतें आ रही हैं। यह पोर्टल करीब दो माह पहले शुरू हुआ था, लेकिन पोर्टल में अब भी समस्याएं आ रही हैं। पोर्टल को आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने बनाया है। अब वित्त मंत्रालय ने इन्फोसिस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख को तलब किया है। मंत्रालय ने पारेख से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष यह स्पष्ट करने को कहा है कि दो महीने बाद भी पोर्टल ठीक से काम क्यों नहीं कर रहा है। यह पोर्टल 21 अगस्त से ‘उपलब्ध नहीं’ है। इसी के मद्देनजर वित्त मंत्रालय इन्फोसिस के शीर्ष कार्यकारी से पूछेगा कि कैसे कई तरह की अड़चनों की वजह से पोर्टल का सुगम परिचालन प्रभावित हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश