Diesel Car बार-बार मांग रही है Mechanic का खर्चा? इन Tips से बढ़ाएं Engine की Life

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 27, 2026

वैसे आजकल EV Cars और CNG कार्स का चलन ज्यादा है। लेकिन भारत में अभी भी बड़ी संख्या में डीजल कारों का प्रयोग किया जा रहा है। कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी नहीं पता होता कि किन तरीकों से ऐसी कारों की सही से देखभाल किया जाए। यदि आपके पास डीजल इंजन वाली गाड़ी है तो किन तरीकों का ध्यान रखकर उसकी उम्र बढ़ा सकते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं।

असल में डीजल इंजन वाली गाड़ी अन्य कारों के मुकाबले तेजी से गर्म हो सकती है। इसलिए उसका तापमान सही तरह से जरुर रखें और कूलेंट का ध्यान रखें। इसलिए समय-समय पर डीजल वाली कारों के कूलेट को चेक करते रहे हैं, तो कूलेंट के लीक होने या स्तर कम होने की जानकारी समय पर ही मिल जाती है और आसानी से इंजन को गर्म होने से बचाया जा सकता है। ऐसा करने से गाड़ी की उम्र बढ जाती है।

फ्यूल फिल्‍टर का रखें ध्‍यान

डीजल इंजन वाली गाड़ियों में समय-समय पर फ्यूल फिल्टर जरुर चेक करें, क्योंकि गाड़ी के फ्यूल फिल्‍टर खराब हो जाए तो फिर इंजन को नुकसान पहुंचता है। इस पार्ट का काम खराब डीजल को भी साफ कर इंजन तक पहुंच सकता है। इसके खराब होने के कारण इंजन तक खराब डीजल पहुंचता है जो बाद में बड़ा नुकसान करता है,  जिसको ठीक करवाने में समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं।

ऑयल समय पर बदलें

डीजल गाड़ियों की उम्र बढ़ाने के लिए सबसे आसान तरीका है समय पर उसके इंजन ऑयल को बदलना भी होता है। इस तरह से गाड़ी के इंजन की उम्र आसानी से बढ़ा सकते हैं,आगे चलकर आपको परेशानी भी नहीं होगी।

बदलें ऑयल फिल्‍टर

डीजल कारों में जब भी इंजन ऑयल बदलें तो हमेशा ऑयल फिल्टर को भी बदलना चाहिए। इससे इंजन तक गंदगी नहीं पहुंच पाती और इंजन के पार्ट सही तरह से और पूरी क्षमता के साथ काम करते हैं। ऐसा करने से गाड़ी की उम्र बढ़ सकती है। 

प्रमुख खबरें

Spider-Man का आखिरी सफर: Beyond the Spider-Verse की रिलीज डेट कन्फर्म, जून 2027 में मचेगा तहलका!

Nari Shakti Act पर पहली महिला राष्ट्रपति का समर्थन, Pratibha Patil बोलीं- PM Modi का प्रयास सराहनीय

RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत, विराट कोहली के खेलने पर आया अपडेट

Airtel का नया Broadband Plan: 22+ OTT फ्री, 300Mbps Speed, पर क्या वाकई है पैसा वसूल?