चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना कहीं खून की कमी का संकेत तो नहीं, हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए यह लड्डू जरुर खाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 02, 2025

अगर आपके ब्लड रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन का लेवल कम आए तो इसे गंभीरता से जरुर लें। इसे नजरअंदाज करना गलत हो सकता है। खून की कमी नॉर्मल नहीं है और इसका असर आपके शरीर के कई हिस्सों पर पड़ सकता है। खून की कमी से चक्कर आना, कमजोरी, थकान महूसस होना, स्किन का पीला पड़ना और सांस लेने में दिक्कत होती है। महिलाओं को खून की कमी पुरुषों की तुलना में अधिक देखने को मिलती है।  अगर आपको भी उठते-बैठते समय चक्कर आ जाते हैं और आपका हीमोग्लोबिन लेवल भी कम हो रहा है, तो आप अपनी डाइट में सत्तू के लड्डूओं का शामिल करें। यह आपकी थकान, कमजोरी दूर करेगा और आपकी बॉडी को शक्ति प्रदान करेगा।

हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए सत्तू के लड्डू खाएं

- सत्तू के लड्डू आयरन और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर को ताकत देता है और स्किन हेल्थ को सुधारता है और स्वीट क्रेविंग्स को भी कम करता है।

- एक लड्डू खाने से दिन में स्वीट क्रेविंग्स भी नहीं होगी। शरीर को ताकत मिलेगी और खून की कमी भी दूर होगी।

- आप सत्तू का चीला भी बना सकते हैं, जो काफी हेल्दी रहेगा ।

- घी, गुड़ और मेवे के साथ सत्तू के लड्डू को आप घर पर बना सकते हैं। इन लड्डू के सेवन से खून की कमी दूर होती है।

- सत्तू में आयरन और फोलेट भरपूर मात्रा में होते हैं। जो खून में रेड ब्लड सेल्स यानी आरबीसी बढ़ाने में मदद करता है। 

- रोजाना एक लड्डू के सेवन से आपका हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ेगा। हड्डियां आपकी मजबूत होगी।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी