मोटर वाहन अधिनियम में जुर्माना राशि में बढ़ोतरी अव्यवहारिक: कांग्रेस

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 24, 2021

धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि मोटर बाहन अधिनियम में जुर्माना राशि में की गई बढ़ोतरी अव्यवहारिक है। करोना संकटकाल के चलते पहले ही जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है।ऐसे में सरकार द्वारा भारी भरकम जुर्माना राशि तय करना जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने के समान है। उन्होंने कहा कि भारी भरकम जुर्माना तय करने से मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन नहीं रुकेगा।इसके लिए जनता को प्रेरित करने पर बल दिया जाना चाहिए।अगर कोई वाहन नियमों का उलंघन करता है तो जुर्माना राशि व्यवहारिक होनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वातानुकूलित कमरों में बैठ कर अफ़सरशाही जनविरोधी फैसले ले रही है।सरकार को हर पहलू से सोच कर निर्णय करना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सरकार की असंवेदनशीलता की झलक मिलती है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की

Rural India में सुधार और Female Labour Force बढ़ने से अगस्त में Unemployment Rate घटी

Masood Azhar पर 70 लाख के इनाम को भारत ने बताया Pakistan का नया ढोंग

Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी