'जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है', AAP संसद में संजय सिंह का तंज, जेपी नड्डा ने भी ली चुटकी

By अंकित सिंह | Jul 25, 2024

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने 25 जुलाई को राज्यसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर हमला बोला। सिंह ने रक्षा, स्वास्थ्य, खेती, शिक्षा और परिवहन जैसे क्षेत्रों के लिए बजट आवंटन कम करने के लिए सरकार की आलोचना की। उन्होंने तंज कसते हुए सरकार से जेलों का बजट बढ़ाने की भी मांग की। राज्यसभा में आम बजट 2024-25 पर चर्चा में भाग लेते हुए सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के अन्य नेताओं को ‘पकड़कर जेल में डालने’ का दावा किया कि आरोप लगाया कि सरकार का मकसद ऐसे मामलों में न्याय दिलाना नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer | 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का धमाकेदार ट्रेलर अब रिलीज़, सस्पेंस और ड्रामा जारी

संजय सिंह ने जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को ‘पकड़कर जेल में डाल दिया’ गया, जिनका रक्त में शुगर का स्तर स्तर 36 बार 50 से नीचे जा चुका है। उन्होंने आप नेताओं मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिव सेना के संजय राउत को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में गिरफ्तरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘आपका मकसद न्याय दिलाना नहीं। आपका मकसद हमको जेल में रखना है। जितना जेल में डालोगे, उतने गर्त में जाओगे। जिसने भी यह राजनीति की है उसका समापन होगा। अभी 240 पर पहुंचे हो कल 24 पर और फिर दो पर पहुंचोगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill का Colombo Test पर बयान: 250 ओवर Fielding की, हमने सब किया!