भोपाल सेंट्रल जेल की बढ़ाई सुरक्षा, नई समिति का हुआ गठन, जानिए कारण

By सुयश भट्ट | Feb 22, 2022

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में बंद अहमदाबाद ब्लास्ट में फांसी की सजा पाने वाले 38 में से 6 दोषियों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। जेल में नए ताले लगाए जा रहे हैं। नजदीकी थाने से जेल को हॉटलाइन से जोड़ा जा रहा है। मंत्रालय में जेल और पुलिस अधिकारियों के साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की बैठक में सुरक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाने के साथ कई अहम फैसले लिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:सेल्फी लेते नहर में डूबे छात्र छात्रा , एक का शव बरामद 

उन्होंने कहा कि इसमें सजायाफ्ता दोषियों से मुलाकात करने वालों और उनके खान-पान जैसी गतिविधियों की समीक्षा होगी। वहीं जानकारी मिली है कि सिमी के आतंकियों को जिस साढ़े चार करोड़ रुपए की अंडा सेल में रखा गया है, उसी में अहमदाबाद ब्लास्ट के सजायाफ्ता दोषी भी हैं।

आपको बता दें कि बैठक में तय किया गया कि जेल के भीतर सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल विभाग और जेल के बाहर की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी भोपाल पुलिस की होगी। जेल की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की उपलब्धता के भी निर्देश दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक फेंसिंग, हाईमास्ट और CCTV कैमरों का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश