Tamil Nadu Rains: बंगाल की खाड़ी में दबाव बढ़ने के कारण तमिलनाडु- पुडुचेरी में नहीं थम रही बारिश, रेड अलर्ट जारी

By रेनू तिवारी | Nov 11, 2021

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को उत्तरी चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, रानीपेट, विल्लुपुरम और कुड्डालोर जिलों सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का संकेत देते हुए एक रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में रात भर भारी बारिश हुई है। ताजा बुलेटिन में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि मौसम प्रणाली 21 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही थी। यह सुबह 5.30 बजे चेन्नई से लगभग 170 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और पुडुचेरी से 170 किमी पूर्व में स्थित है। आईएमडी ने कहा कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहने और गुरुवार शाम तक पुडुचेरी के उत्तर के करीब कराईकल और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आस-पास के तटों को पार करने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु में "ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा" की भविष्यवाणी की है।

इसे भी पढ़ें: भागवत वही अमर कथा है जो भगवान शिव ने माता पार्वती को सुनाई थी  

राज्यों में बारिश के कारण जलाशयों का स्तर बढ़ा

तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के कारण एक अक्टूबर से अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है और 90 प्रमुख जलाशयों में से 53 जलाशयों में पानी 76 प्रतिशत भंडारण स्तर तक पहुंच गया है। इस अवधि में तमिलनाडु और पुडुचेरी में 38 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य स्तर 25 सेंटीमीटर से 51 प्रतिशत अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि चेन्नई जिले में इस अवधि में 61 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो वर्षा के सामान्य स्तर 41 सेंटीमीटर से 50 प्रतिशत अधिक हैं। 

चेन्नई में रेड अलर्ट जारी

उन्होंने बताया कि चेन्नई के लिए 10 और 11 नवंबर को ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है, जो भारी से अत्यधिक भारी बारिश के अनुमान का संकेत देता है। मौसम विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि उत्तरी चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, रानीपेट, विल्लुपुरम और कुड्डालोर जिलों में 10 नवंबर के लिए ‘रेड अलर्ट’ की घोषणा की गई है। इसके अलावा 11 नंवबर के लिए चेन्नई, तिरुवल्लूर, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची और सलेम में ‘रेड अलर्ट’ की घोषणा की गई है। विभाग ने बताया कि दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट पर 11 नवंबर की शाम को बारिश होने का अनुमान है। 

इसके बाद 12 नवंबर को नीलगिरि की पहाड़ियों, कोयंबटूर, सेलम, तिरुपत्तूर और वेल्लोर में बारिश होने का अनुमान है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तमिलनाडु सरकार ने बताया कि राज्य में एक अक्टूबर से 10 नवंबर तक मानसून के दौरान सामान्य (25.52 सेंटीमीटर) से 52 प्रतिशत अधिक यानी 38.81 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि तमिलनाडु के 90 प्रमुख जलाशयों में से 53 में पानी 76 प्रतिशत भंडारण स्तर से ऊपर चला गया है।

प्रमुख खबरें

House of the Dragon Season 3 Release | वेस्टरोस में टार्गेरियन गृहयुद्ध की वापसी, जानें भारत में कब और कहाँ देखें पहला एपिसोड

अगर धमकी देते देते पाकिस्तान ने सचमुच युद्ध छेड़ दिया तो भारत क्या करेगा?

Giriraj Singh बोले, TMC ने Bengal को बर्बाद किया, BJP ला रही दूसरी आज़ादी

Toxic New Release Date | ओणम पर मचेगा यश का धमाल, कई बार टलने के बाद सामने आई टॉक्सिक की नई रिलीज डेट