IND vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में कुलदीप यादव को मिलेगा मौका? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

By Kusum | Oct 24, 2025

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीराज का तीसरा मुकाबला शनिवार, 25 अक्तूबर को सिडनी में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस का समय 8.30 बजे होगा।

टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 0-2 से पीछे है और उस पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम को किसी भी हाल में ये मुकाबला जीतना पड़ेगा तभी वह अपनी साख बचा पाएगी। पिछले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर हावी दिखी है और भारतीय खिलाड़ियों खास तौर पर बल्लेबाजों ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया। साथ ही गेंदबाजी भी साधारण रही। 

तीसरे मैच में जीत दर्ज करने के लिए भारत को अपनी गेंदबाजी यूनिट में बदलाव करने की जरूरत है और इस बात की संभावना है कि शायद कुलदीप यादव की टीम में एंट्री हो। पिछले दो मैचों में साधारण प्रदर्शन करने वाले नितीश कुमार रेड्डी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। भारत के लिए कोहली की फॉर्म भी चिंता का विषय है जो पिछले दो मैचों में डक आउट हुए हैं। कोहली की टीम की जीत के लिए रन बनाना ही होगा। 

तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव। 

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेकस कैरी, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड। 

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर