IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, क्लोजिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगी दुआ लीपा!

By Kusum | Nov 17, 2023

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन हो सकता है। हालांकि बीसीसीआई ने इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन खबर है कि पॉप स्टार दुआ लीपा इस इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस कर सकती हैं। 

बता दें कि, वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनलिस्टों के साथ बातचीत में, दुआ लीपा से शुबमन गिल, केएल राहुलस, केन विलियमसन जैसे क्रिकेटरों ने कुछ सवाल पूछे। गिल ने पूछा कि वह कौन सा गाना प्रस्तुत करेंगी वर्ल्ड कप के समापन समारोह में, जिस पर उनकी प्रतिक्रिया 'फिजिकल' गाना था। 

हालांकि, समापन समारोह के लिए बीसीसीआई की योजनाएं वास्तव में क्या हैं, इसकी अभी तक पुष्टी नहीं हुई है। क्या दुआ वास्तव में फाइनल में अहमदाबाद में प्रदर्शन करेंगे, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, ये पहले ही बताया जा चुका है कि भारतीय वायु सेना रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के दौरान एयर शो करेगी। 

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल