हेड कोच गौतम गंभीर ने किया KL Rahul का बचाव, कहा- कितने देशों के पास केएल जैसे खिलाड़ी...

By Kusum | Nov 11, 2024

22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। फिलहाल, इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। वहीं इससे पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए। पर्थ में पहले टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर संशय है। वह निजी कारणों के चलते पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, गंभीर ने कहा कि अभी वह इसे लेकर कुछ भी साफ नहीं कह सकते। टेस्ट मैच के आसपास इसका पता चलेगा। 

गंभीर ने ओपनिंग को लेकर सवाल पर कहा कि, केएल राहुल भी मौजूद हैं। अभिमन्यु ईश्वरन भी मौजूद हैं। इसलिए अगर रोहित उपलब्ध नहीं होते हैं तो हम पहले टेस्ट मैच के करीब आकर फैसला करेंगे। ऐसा नहीं कि कोई विकल्प नहीं है। टीम में काफी सारे विकल्प हैं। 

मध्यक्रम में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे केएल राहुल अब बैकअप ओपनर हो सकेत हैं। गंभीर ने कहा कि ये उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण है। उन्होंने यही इस व्यक्ति की खूबी है। वह वास्तव में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकता है। वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकता है। और वह नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकता है। इसलिए आपको इस तरह का काम करने के लिए काफी प्रतिभा की आवश्यतकता होती है।  

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति