IND vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत, 'नो-हैंडशेक' विवाद का उड़ाया मखौल- Video

By Kusum | Oct 15, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। जहां दोनों टीमों के बीच पहला मैच 19 अक्तूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह भारतीय प्लेयर्स द्वारा पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने के फैसले का मजाक उड़ा रहे हैं। 

ये वीडियो कायो स्पोर्ट्स के सोशल मीडिया पेज से शेयर किया गया। इसमें एंकर कहते हैं, हम सभी जानते हैं कि भारत जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन हमने एक बड़ी कमजोरी पहचान ली। हम जानते हैं कि वे पारंपरिक मुलाकात के फैंस नहीं हैं, इसलिए हम उन्हें पहले ही ऐसे रोक सकते हैं। इस पर ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने रिएक्ट करते हुए वीडियो बनाया। 

इस पर एक महिला क्रिकेटर ने तो गलत इशारा भी किया, जिसे ब्लर करना पड़ा। इसके अलावा मैक्सवेल, मिशेल मार्श, एलिसा हेली आदि क्रिकेटर्स भी इस वीडियो में नजर आए और भारतीय खिलाड़ियों से अभिवादन पर के तरीके सुझाए। 

प्रमुख खबरें

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting