भारत ने ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर 11 को दी मात, Shubman Gill ने जड़ी फिफ्टी

By Kusum | Dec 02, 2024

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर 11 को कैनबरा के मनुका ओवर में 2 दिवसीय अभ्यास मैच में 6 विकेट से मात दी। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। वह मिडिल ऑर्डर में खेले। वहीं शुभमन गिल ने अपना फिफ्टी जड़ा। वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, नितीश रेड्डी और रविंद्र जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की। 

हालांकि, इस दौरान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी नहीं की। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्वि ने गेंदबाजी नहीं की। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो सैम कोनस्टास ने शतक जड़कर प्रभावित किया। पहला दिन शनिवार को बारिश के कारण बाधित रहा। टॉस तक नहीं हो सका। दूसरे और अंतिम दिन रविवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

50-50 ओवर का मैच बारिश के कारण 46-46 ओवर का हुआ। ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर 11 ने 43.2 ओवर में 240 रन बनाए। सैम कोनस्टास ने 97 गेंद पर 107 रन बनाए। हेन्नो जैकब्स ने 59 गेंद पर 61 रन ठोके। जैक क्लेटन ने 40 रन की पारी खेली। तो भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 4, आकाशदीप ने 2, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और जडेजा ने 1-1 विकेट की सफलता हासिल की।  

वहीं भारत की पारी की बात करें तो, टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 256 रन बनाए। 17 रन की बढ़त हासिल की। भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 27 और शुभमन गिल 50 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 3 रन बनाए। नितीश रेड्डी 42 और रविंद्र जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान 1 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 43 और देवदत्त पडिक्कल 3 रन बनाकर नाबाद रहे। चार्ली एंडरसन ने 2, लॉयड पोप, मैट रेनशॉ और जैक क्लेटन को 1-1 विकेट मिला। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट डे नाइट होगा। पिछली बार एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में पहले भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। टीम दूसरी पारी में 36 रन पर आउट हो गई थी। पर्थ में 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। 

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद