IND vs AUS: रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास! ग्लव्स से दिया संकेत

By Kusum | Dec 17, 2024

इसी साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद एक बार फिर उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है। 

 

कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब  फॉर्म से जूझ रहे हैं और इस फॉर्मेट में उनकी कप्तानी पर भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, टेस्ट से संन्यास की खबरें इसलिए भी आ रही हैं क्योंकि ब्रिसबेन टेस्ट में जब पैट कमिंस की गेंद पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा पवेलियन लौट रहे थे, तो उन्होंने अपने ग्लव्स उतारकर डगआउट के पीछे छोड़ दिए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गए हैं कि क्या रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कहने का मन बना लिया है?

रोहित शर्मा के अगर मौजूदा टेस्ट फॉर्म पर नजर डालें, तो उन्होंने पिछली 13 पारियों में 11.69 के औसत से कुल 152 रन ही बनाए हैं, जिसमें महज एक पचासा शामिल है। रोहित इस दौरान आठ बार तो सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन इसके बाद एडिलेड और ब्रिसबेन में अभी तक वह कप्तानी और बैटिंग दोनों को लेकर ही आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। 

रोहित जब मैच के चौथे दिन पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए, तो वह खुद से काफी ज्यादा निराश नजर आए। 2024 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। अब अगर रोहित टेस्ट से संन्यास लेते हैं, तो वह बस वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए