Asia Cup 2025: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, कप्तान लिटन दास हुए चोटिल

By Kusum | Sep 23, 2025

24 सितंबर, बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 सुपर 4 मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के कप्तान लिटन दास चोटिल हो गए हैं जिस कारण वह नेट प्रैक्टिस नहीं कर पाए। आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में ट्रेनिंग के दौरान उनकी पीठ में खिंचाब आ गया। नेट्स में स्क्वायर कट लगाने की कोशिश करते हुए लिटन को कमर के बाईं ओर तकलीफ महसूस हुई। जिसके बाद फिजियो बायजित उल इस्लाम ने जांच की। उसके बाद लिटन दास नेट प्रैक्टिस से हट गए। 


क्रिकबज ने मंगलवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक पदाधिकारी के हवाले से लिखा कि, हम आज लिटन दास की जांच करेंगे क्योंकि बाहर से वह बिल्कुल ठीक लग रहे हैं लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले हमें उनका मेडिकल परीक्षण करवाना होगा। पता चला कि स घटना के बाद लिटन दास को ज्यादा तकलीफ नहीं महसूस हुई, लेकिन उनकी अनुपलब्धता बांग्लादेश के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी। 


अगर लिटन दास भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले से बाहर हो जाते हैं तो टीम का नेतृत्व में एक बड़ा शून्य पैदा हो जाएगा। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि उनकी अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कौन करेगा? क्योंकि बीसीबी ने टूर्नामेंट के लिए किसी उपकप्तान की घोषणा नहीं की है। बांग्लादेश ने अपने सुपर 4 अभिया की शुरुआत श्रीलंका पर बेहतरीन जीत के साथ की। 


All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

Horoscope 05 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन