By Kusum | Oct 01, 2024
बांग्लादेश के महान ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने संभवत: अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है। कानपुर में खेला गया मैच उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच साबित हो सकता है। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया और इसी के साथ टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। मैच के बाद विराट कोहली ने शाकिब अल हसन के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
मैच जब खत्म हो गया था और जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी प्रेजेंटेशन सैरेमनी में खड़े थे तब विराट ड्रेसिंग रूम से अपनी सबसे पसंदीदा चीज लेकर आए और शाकिब को तोहफे में दे दी। बता दें कि, बैट विराट कोहली की पसंदीदा चीजों में से एक है और इसी से वह जमकर रन बनाते हैं। लेकिन शाकिब के संभवत: आखिरी टेस्ट मैच में कोहली ने उन्हें बैट देने के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा और जाकर उन्हें दे दिया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से गले लगे।