IND vs BAN Weather Report: भारत और बांग्लादेश मुकाबले में बारिश का खलल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By Kusum | Jun 21, 2024

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार 22 जून को खेलना है। सेमीफाइनल के लिहाज से ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। अगर भारतीय टीम ये मैच जीत गई तो उनका सेमीफाइनल में जाना तय हो जाएगा। वहीं, अगर बांग्लादेश को जीत मिली तो फिर टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ जाएंगी। 

भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश के आसार

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के दौरान बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक 40 प्रतिशत तक बारिश के आसार हैं और मैदान में बादल छाए रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला इसी मैदान पर खेला गया था, जो बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया। मैच के दौरान कई बार बारिश ने खलल डाला और आखिर में कंगारू टीम को डकवर्थ-ल्यूइस नियम के आधार पर विजेता घोषित करना पड़ा। ऐसे में भारत और बांग्लादेश मैच में भी बरसात हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

US Open 2024: चोट के बावजूद कोर्ट पर उतरे Yuki Bhambri, पहले दौर में हार के बाद Asian Games पर है नजर

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा