IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए नहीं चुने जाने पर सूर्यकुमार यादव का छल्का दर्द, जानें क्या कहा?

By Kusum | Jan 21, 2025

बुधवार 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना टी20 मुकाबला खेलेगी। इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले कप्तान सूर्य ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी अपनी बात रखी। 

उन्होंने कहा आगे कहा कि, इसके साथ ही अगर आप टीम (चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गयी) को देखे तो यह शानदार है। इस टीम में जो भी है वे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। उन सब से इस प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मैं उनके लिए काफी खुश हूं। सूर्यकुमार ने साथ में ये भी कहा कि, मुझे यह मलाल है कि मैंने इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगर मैंने अच्छा किया होता तो मैं उस टीम में होता। जिस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है वह जगह का हकदार है। 

इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री सूर्या टी20 फॉर्मेट में अपना जलवा दिखा चुके हैं, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा वनडे में भी साबित करनी होगी। सूर्या ने अपने वनडे करियर में 37 मैच खेले, जिसमें महज 25.76 की औसत से 773 रन बनाए हैं। 

प्रमुख खबरें

NEET Protest: जंतर-मंतर पर महिलाओं से बदसलूकी मामले में Supreme Court पहुंची याचिका

Duleep Trophy से बाहर होने पर Karun Nair का बल्ले से जवाब, Thimmappiah Trophy में जड़ा शानदार Century

WFI ने Senior World Championship के लिए तय किए दो चरण के ट्रायल

Duleep Trophy Final: Ishan Kishan के 270 रनों के प्रहार से East Zone ने खड़ा किया 708 रनों का विशाल स्कोर