IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर आउट! अर्शदीप सिंह को मिल सकता है डेब्यू का मौका

By Kusum | Jun 28, 2025

लीड्स टेस्ट गंवाने के बाद अब टीम इंडिया की एजबेस्टन में अग्निपरीक्षा है। दोनों टीमों के बीच 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पहले ये साफ नहीं था कि जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं लेकिन अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। 

अब अगर दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा नहीं होंगे तो उनकी जगह कौन लेगा? जिस तरह की स्थति सामने आई है उससे कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप ले सकते हैं जबकि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकाशदीप को मौका मिल सकता है। वहीं भारतीय प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को दी जा सकती है और कई पूर्व क्रिकेटर कुलदीप को अंतिम ग्यारह में मौका देने की बात भी कर रहे हैं। 

साई-करुण को मिल सकती है जगह

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में शायद टीम इंडिया में 3 बदलाव देखना निश्चित तौर पर मिल सकते हैं। अब बल्लेबाजी की बात करें तो यहां पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ही करेंगे। तीसरे नंबर पर पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन पर एक बार फिर से भरोसा जताया जा सकता है। वहीं चौथे पर कप्तान शुभमन गिल होंगे जबकि पांचवें पर उपकप्तान ऋषभ पंत होंगे। छठे नंबर पर करुण नायर को फिर से टीम में शामिल किया जा सकेगा क्योंकि 8 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें टीम में लाया गया है तो उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए। 

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत