भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? जानें मुकाबले की पूरी जानकारी

By Kusum | Jul 15, 2025

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम अब आगे है। लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रनों से शिकस्त मिली जिसके बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत और इंग्लैंड के बीच अब चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।  


वहीं भारत और इंग्लैंड के अगले टेस्ट मैच में आठ दिनों का गैप है। दोनों टीमें अब 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेलेंगी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दोनों टीमें भिड़ेंगी। भारतीय  समय के अनुसार ये मुकाबला भी दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। वहीं मैच का टॉस दोपहर तीन बजे होगा। टीवी पर मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इस मुकाबले को मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर भी लाइव मैच देख सकते हैं। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी। 


फिहला, हेडिंग्ले, लीड्स में खेला गया पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता था। इसके बाद बर्मिंघम में टीम इंडिया ने अंग्रेजों को 336 रनों से रौंदा। फिर लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को बदकिस्मती से 22 रनों से हार झेलनी पड़ी। अब इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Dream Astrology: क्या ऊंचाई से गिरने वाले Dream देते हैं भविष्य का Warning Sign? Astrology से समझें मतलब

Bihar CM की कुर्सी पर सस्पेंस! Nitish की विदाई के बाद क्या BJP चौंकाने वाला नाम सामने लाएगी?

इनके दामन पर कोई दाग नहीं Amit Shah ने की Nitish Kumar की जमकर तारीफ, कहा- स्वर्णिम अध्याय है उनका कार्यकाल

यह मेरा आखिरी व्लॉग है, UK07 Rider Anurag Dobhal के वीडियो से मचा हड़कंप, परिवार के खिलाफ उगला जहर