IND vs ENG: मैनचेस्टर में जसप्रीत बुमराह को देखना चाहते हैं इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व स्पिनर, टीम इंडिया के लिए कह दी ये बड़ी बात

By Kusum | Jul 18, 2025

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट भारत के लिए करो या मरो का होने वाला है। अगर इंग्लैंड के खिलाफ भारत को सीरीज जीतने की उम्मीदें जिंदा रखनी है तो उसे मैनचेस्टर टेस्ट किसी भी हाल में जीतना होगा। इतने अहम मैच में क्या भारत गेंदबाजी में अपने सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल करेगा? सीरीज से पहले ही ये साफ हो गया था कि बुमराह सभी 5 के बजाय सिर्फ 3 मैच खेलेंगे। अब दो तो वह पहले ही खेल चुके हैं और अब मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंगे या ओवल, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। 

बुमराह मौजूदा सीरीज के पहले और तीसरे टेस्ट में खेले थे। संयोग ससे दोनों ही टेस्ट में भारत की हार हुई थी और जिस दूसरे टेस्ट में वह नहीं खेले थे, उसमें टीम ने 336 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। बुमराह ने सीरीज में खेले अपने दोनों ही मैच में एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। 

भारतीय टीम भी मैनचेस्टर में अपने स्पीड स्टार के साथ उतरना चाहेगी लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण से न चाहते हुए भी उसे अपने स्टार को नहीं उतारने का फैसला लेना पड़ सकता है। भारत के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट भी मानते हैं कि टीम मैनचेस्टर में बुमराह को खिलाना चाहती है। 

प्रमुख खबरें

Paper Leak: CJP के सामने Congress की छात्रों की गूंज क्यों पड़ी फीकी? Shashi Tharoor ने बताया

भारत बनेगा अगला सऊदी? 150 कुओं की खुदाई चालू कर रचने वाला है इतिहास

हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा: सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

PM Modi ने IIT Delhi के छात्रों को दिया विकसित भारत का विजन, बोले- जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है