IND vs ENG Highlights: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में की एंट्री, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को दी मात

By Kusum | Mar 05, 2026

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 246 रन बनाए। जैकब ने इस दौरान 105 रन की बेहतरीन पारी खेली। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। सलाम बल्लेबाज फिल सॉल्ट तीन गेंद में पांच रन ही बना सके। कप्तान हैरी ब्रूक 6 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन 5 गेंद में 17 रन ही बना सके। विल जैक्स ने 20 गेंद में 35 रन बनाए। 

All the updates here:
Mar 05, 2026  22:53

IND vs ENG Live Score: भारत की फाइनल में एंट्री

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंच गया है। जहां अब भारत का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताब के लिए भिडे़गी। 
Mar 05, 2026  22:47

IND vs ENG Live Score: बेहतरीन पारी खेलकर जैकब बेथल लौटे पवेलियन

105 रन की शानदार पारी खेलकर जैकब बेथल रन आउट हो गए। उन्होंने इंग्लैंड को मुश्किल स्थिति से उबारने का काम किया। हालांकि, वो टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन महज 22 साल की उम्र में उन्होंने खुद को साबित किया है। 
Mar 05, 2026  22:41

IND vs ENG Live Score: भारत को छठी सफलता

सैम करन महज 18 रन बनाकर आउट हो गए। करन को हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के हाथों करन को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है। 
Mar 05, 2026  22:39

IND vs ENG Live Score: जैकब बेथल का शतक पूरा

22 वर्षीय इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथल ने महज 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। इस दौरान 8 चौके और 7 छक्के जड़े हैं। 
Mar 05, 2026  22:31

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार

जैकब बेथेल और सैम करन की जोड़ी इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 200 के पार पहुंच गया है। 
Mar 05, 2026  22:29

IND vs ENG Live Score: भारत को इंग्लैंड दे रही कड़ी टक्कर

इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार भारत को लगातार टक्कर दे रहे हैं। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 20 गेंदों में 56 रन है। वहीं क्रीज पर बेथल-करन की जोड़ी डटी हुई है। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में है।
Mar 05, 2026  22:14

IND vs ENG Live Score: विल जैक्स लौटे पवेलियन

भारत को 5वीं सफलता मिली है। अर्शदीप सिंह ने लगातार 2 वाइड गेंद के बाद विल जैक्स को पवेलियन भेजा है। इस दौरान अक्षर पटेल की तरफ से बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली। अक्षर पटेल ने जैक्स का कैच पकड़ा लेकिन जब उनके कदम बाउंड्री पर लड़खड़ाए तो उन्होंने शिवम दुबे को कैच थमाया। 
Mar 05, 2026  21:55

IND vs ENG Live Score: जेकब बेथल का अर्धशतक पूरा

महज 19 गेंद में इंग्लैंड के जेकब बेथल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका सबसे तेज अर्धशतक है। बता दें कि, बेथल का ये अर्धशतक किसी भी टी20 इतिहास में इंग्लिश बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। 
Mar 05, 2026  21:41

IND vs END Live Score: इंग्लैंड ने गंवाया चौथा विकेट

दो छक्के खाने के बाद अक्षर पटेल ने आखिरकार भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने इस दौरान टॉम बैनटेन को 17 रन पर क्लीन बोल्ड किया। 
Mar 05, 2026  21:29

IND vs ENG Score: जोस बटलर लौटे पवेलियन

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को जोस बटलर को आउट कर तीसरी बड़ी सफलता दिलाई है। वरुण का ये पहला स्पेल था जिसे उन्होंने बेकार नहीं जाने दिया। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। 
Mar 05, 2026  21:21

IND vs ENG Live Score: जसप्रीत बुमराह ने झटका विकेट

भारत को जसप्रीत बुमराह ने दी बड़ी सफलता। बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रूक को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। 
Mar 05, 2026  21:11

IND vs ENG: इंग्लैंड को पहला झटका

हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। जहां उन्होंने फिल सॉल्ट को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। 

Mar 05, 2026  20:52

IND vs ENG Live Score: भारत ने रखा इंग्लैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य

वानखेड़े स्टेडियम में  भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाए। टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। 
Mar 05, 2026  20:44

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 250 रन

6 विकेट के बाद भारत का स्कोर 250 रन पहुंच गया है। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने बेहतरीन पार्टनरशिप की मिसाल पेश की और इंग्लिश गेंदबाजों को खूब परेशान किया। 
Mar 05, 2026  20:40

IND vs ENG Live Score: तिलक वर्मा 21 रन बनाकर आउट

तिलक वर्मा जोफ्रा आर्चर की यॉर्कर में फंस गए और अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, इस दौरान तिलक ने 21 रन की अहम और बेहतरीन पारी खेली। IND- 237/6
Mar 05, 2026  20:26

IND vs ENG Live Score: 200 पर के पार भारत का स्कोर

भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 200 के पार पहुंच गया है। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे इंग्लैंड की परेशानी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 
Mar 05, 2026  20:06

IND vs ENG Live Score: संजू सैमसन की बेहतरीन पारी का अंत

भारत को तीसरा झटका लगा है। जहां संजू सैमसन 42 गेंदों में 89 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे। संजू अपना शतक पूरा करने से चूक गए। संजू को विल जैक्स ने अपना शिकार बनाया।

 

Mar 05, 2026  19:46

IND vs ENG Live Score: भारत को दूसरा झटका

इशान किशन के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। इस दौरान 39 रन बनाकर किशन आदिल रशिद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। 
Mar 05, 2026  19:42

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

संजू सैमसन और  इशान किशन की बेहतरीन पार्टनरशिप की बदौलत भारत का स्कोर 100 रन के पार हो गए। इस दौरान संजू सैमसन 31 गेंदों में 65 रन तो किशन 16 गेंदों में 35 रन बना कर खेल रहे हैं। IND- 112/1

Mar 05, 2026  19:40

IND vs ENG Live Score: संजू सैमसन की फिफ्टी पूरी

संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 26 गेंदों पर ये कारनामा किया है। 
Mar 05, 2026  19:19

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

4.4 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसार पर 55 रन हो गया है। वहीं संजू-किशन की जोड़ी भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 
Mar 05, 2026  19:09

IND vs ENG Live Score: भारत को पहला झटका, अभिषेक शर्मा फ्लॉप

भारत को पहला झटका लगा है। अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह महज 9 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। विल जैक्स ने अभिषेक का कैच फिल सॉल्ट को थमाया। 
Mar 05, 2026  19:01

IND vs ENG Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शुरू

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला शुरू हो गया है। जहां भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत के लिए अभिषेक और संजू ओपनिंग कर रहे हैं।   
Mar 05, 2026  18:46

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन


भारत- अभिषेक शर्मा, संजू समैसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
 
इंग्लैंड-  फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद। 

Mar 05, 2026  18:35

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के पाले में गया टॉस

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है। जहां उन्होंने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। 
Mar 05, 2026  18:19

IND vs ENG Live Score: कुछ ही देर में मुकाबला होगा शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला शुरू होगा। 
Mar 05, 2026  18:17

IND vs ENG Live Score: भारत को मिलेगी कड़ी टक्कर

भारत के लिए इंग्लैंड से पार पाना आसान नहीं होगा। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। तब इंग्लिश टीम 10 विकेट से जीती थी और फिर चैंपियन भी बनी थी। अब आज भारत के पास हिसाब बराबर करने बेहतरीन मौका होगा। 
Mar 05, 2026  18:11

IND vs ENG Live Score: मुंबई वानखेड़े की पिच

मुंबई वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है लेकिन इस बार भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच की पिच पर हल्की घास दिख रही है। हालांकि, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। 
Mar 05, 2026  18:00

IND vs ENG Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

 अभिषेक शर्मा, संजू समैसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
Mar 05, 2026  17:57

IND vs ENG live Score: वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टक्कर

मुबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। शाम 7 बजे इस मुकाबले का आरंभ होगा। इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के  फाइनल खेलेगी।

प्रमुख खबरें

Euphoria 3 में Sydney Sweeney की धांसू Acting, जो करते थे नफरत वो भी बन गए Fan

Summer Travel: जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ! ये 5 Budget-Friendly जगहें देंगी विदेश जैसा फील

Arambagh में TMC सांसद Mitali Bag पर हमला, Abhishek Banerjee बोले- BJP के गुंडों की कायराना हरकत

Bhabanipur Election: ममता बनर्जी की पदयात्रा से सड़कों पर जनसैलाब, Drone से रखी जा रही है नज़र