By Kusum | Jul 15, 2025
टीम इंडिया कप्तान शुभमन गिल ने उपकप्तान ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट दिया है। ऋषभ पंत को लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन विकेटकीपिंग करते समय चोट लग गई थी। जिस कारण वह विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। पंत के विकेटकीपिंग नहीं कर पाने के कारण से ध्रुव जुरेल ने बाकी बचे मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।
पंत ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र के दौरान पारी के 34वें ओवर से जसप्रीत बुमराह की लेग साइड में की गेंद को रोकने के लिए अपनी बाईं ओर से डाइव लगाई थी। इसके बाद वह दर्द से कराह रहे थे। ऋषभ पंत गेंद पर अपना हाथ रखने में कामयाब रहे, लेकिन इसे पूरी तरह से रोक नहीं पाए। इसके बाद खेल कुछ देर के लिए रुका रहा।
भारतीय सहयोगी स्टाफ ने पंत के हाथ का इलाज करवाया, लेकिन जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो विकेटकीपर ने अपने हाथ उचका दिए। बुमराह का ओवर खत्म होने के बाद पंत मैदान से बाहर चले गए।
बाद में बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि, पंत की बाईं तर्जनी अंगुली में चोट लग गई है। वह फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में इलाज करा रहे हैं। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं।