IND vs ENG : कोहली की टीम ए से इंग्लैंड में जुड़ेंगे सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

नयी दिल्ली। सूर्यकुमार यादव को पहली बार टेस्ट टीम के लिये बुलावा मिला और वह सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के साथ बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी इंग्लैंड के लिये रवाना होंगे। टीम प्रबंधन ने तीन खिलाड़ियों के चोट के कारण बाहर होने के बाद स्थानापन्न खिलाड़ियों की मांग की थी। शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को चोट के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होना पड़ा। टेस्ट श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी। शुभमन को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान घुटने के नीचे पैर के आगले हिस्से में चोट लग गयी थी जबकि आवेश का काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान अंगूठा ‘डिस्लोकेट’ हो गया। वाशिंगटन की ऊंगली की चोट भी बढ़ गयी।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020: टेनिस में सुमित नागल एकल मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय बने

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हां, ये खिलाड़ी इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के लिये हमारे स्थानापन्न खिलाड़ी हैं। ये तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद भी रवाना हो सकते हैं लेकिन तीन दिन में इसकी पुष्टि होगी। ’’ साव की फार्म ने टीम प्रबंधन को प्रभावित किया है और मंयक अग्रवाल की मौजूदा फार्म इतनी अच्छी नहीं है। हालांकि पृथकवास के नियमों के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि सूर्यकुमार और साव कड़ा पृथकवास पूरा करके पहले टेस्ट के लिये समय पर तैयार हो पायेंगे या नहीं।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus