हार के बाद गेंदबाजों के बचाव में उतरे हेड कोच गौतम गंभीर, कहा- हमें उन्हें समय देना होगा

By Kusum | Jun 25, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के दौरान भारतीय गेंदबाजों की अनुभवहीनता खुलकर उजागर हो गई लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि टीम के अधिकतर तेज गेंदबाजों का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि कई गेंदबाज अभी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं और उन्हें कुछ और समय देने की जरूरत है। 

गंभीर ने भारत की पांच विकेट से हार के बाद संवाददाताओं से कहा कि, हमें उन्हें समय देना होगा। पहले हमारी टीम में चार तेज गेंदबाज होते थे जिन्होंने 40 से ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव किया था। वनडे या टी20 मैचों में इसका इतना बड़ा प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन टेस्ट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका का दौरा करते हैं तो अनुभव काफी मायने रखता है। 

गंभीर ने आगे कहा कि, उनके करियर के अभी शुरुआती दिन हैं। अगर हम हर टेस्ट मैच के बाद अपने गेंदबाजों का मूल्यांकन करना शुरू कर देंगे। तो हम अच्छा गेंदबाजी आक्रमण कैसे तैयार कर पाएंगे। बुमराह और सिराज के अलावा हमारे पास तेज गेंदबाजी में उतना अनुभव नहीं है, लेकिन उनमें गुणवत्ता है और यही कारण है कि वे इस भारतीय टीम में हैं। 

वहीं गेंदबाजी आक्रमण को लेकर गंभीर ने कहा कि, इस गेंदबाजी आक्रमण में से एक गेंदबाज ने पांच टेस्ट मैच खेले हैं, एक ने चार एक ने दो मैच खेले हैं, और एक ने अभी तक डेब्यू नहीं किया है। हमें उन्हें समय देना होगा। पहले हमारे पास 40 से ज्यादा टेस्ट मैचों के अनुभव वाले चार गेदंबाज होते थे। वनडे या टी20 मैचों में इसका इतना बड़ा असर नहीं होता लेकिन जब आप टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका जाते हैं तो अनुभव मायने रखता है। अभी इस सीरीज के शुरुआती दिन हैं।  

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद