IND vs ENG: विराट कोहली की 18 नंबर जर्सी पर इस खिलाड़ी ने किया कब्जा, इंग्लैंड में खेलता आया नजर

By Kusum | Jun 01, 2025

विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी और इससे पहले वो साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं। विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं, लेकिन उनके टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच एक अनौपचारिक टेस्ट मैच के दौरान एक भारतीय खिलाड़ी को 18 नंबर की जर्सी पहने देखा गया। 

मुकेश कुमार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान मेहमान टीम को किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की जरूरत पड़ती है तो कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद वह भारत की टीम में वापसी कर सकते हैं। मुकेश ने 2023 में अपने  डेब्यू के बाद से 3 टेस्ट, 6 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के लिए खेला था। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार