इरफान पठान का बयान, कहा- भारतीय बल्लेबाजी क्रम में यशस्वी जायसवाल की जगह नहीं?

By Kusum | Jun 03, 2024

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलने जा रही है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मैच में भारत ने अपने संयोजन को परखा। इस मैच में ऋषभ पंत की तीसरे नंबर पर आजमाया गया और यशस्वी जायसवाल की जगह संजू सैमसन को रोहित के साथ ओपनिंग पर उतारा गया। इस बीच संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुख्य मुकाबले में भी रोहित और जायसवाल की जोड़ी देखने को नहीं मिलेगी। 

स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर इरफान पठान ने कहा कि, मेरा मानना है कि यशस्वी जायसवाल का ओपन करना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन प्रेक्टिस मैच देखने के बाद ऐसा लगता है कि शायद ये हो ना पाए और विराट कोहली व रोहित शर्मा ओपन करते हुए नजर आए। नंबर तीन पर ऋषफ पंत को रखने का आइडा मुझे बड़ा पसंद है। क्योंकि आपको लेफ्ट हैंड बल्लेबाज मिल जाएगा। खास तौर पर पंत अगर पावरप्ले में बल्लेबाजी करते हैं, तो दो ही खिलाड़ी 30 गज के दायरे से बाहर होते हैं। तो वहां जो ऑफ साइड में उनको फंसाया जाता है, वो नहीं हो सकेगा। जिससे पंत का अलग रूप देखने को मिलेगा। 

इरफान पठान की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादवस शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw