IND vs NZ Final Highlights:T20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार खिताब जीता

By Kusum | Mar 08, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी है। वहीं भारत के लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे ने बेहतरीन पारी खेली।

वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी0 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं टीम इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। 

भारत के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 89 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 रन बनाए। इशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल पाए। तिलक वर्मा 8 और शिवम दुबे 8 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

वहीं न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंद पर 52 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। फिन एल ने 9, जिमी निशाम में 8, लॉक फर्ग्यूसन ने नाबाद 6, ग्लेन फिलिप्स ने 5, मार्क चैपमैन और जैकब डफी ने 3-3 रन बनाए। वहीं रचिन रविंद्र 1 और मैट हेनरी बिना खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने -1 विकेट अपने नाम किया।  

All the updates here:
Mar 08, 2026  22:57

IND vs NZ Final: भारत ने रचा इतिहास

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी0 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं टीम इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।
Mar 08, 2026  22:44

IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा ने आखिरी विकेट झटका

अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी के रूप में न्यूजीलैंड के आखिरी विकेट झटका है। इसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। 

Mar 08, 2026  22:41

IND vs NZ Live Score: जसप्रीत बुमराह 4 विकेट हॉल

जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम 4 विकेट हॉल किया है। उन्होंने अपना चौथा विकेट कप्तान मिचेल सैंटनर के रुप में झटका है। बुमराह ने 3.3 ओवर में 13 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए हैं।
Mar 08, 2026  22:29

IND vs NZ Live Score: जसप्रीत बुमराह के जाल मे फंसे कीवी खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह ने एक के बाद एक करके न्यूजीलैंड को दो झटके दिए हैं। उन्होंने पहले जेम्स नीशम को पवेलियन भेजा। उसके बाद मैच हेनरी को भी बिना खाता खोले आउट किया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का स्कोर- 142/8
Mar 08, 2026  22:09

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा

भारत को अक्षर पटेल ने एक और सफलता दिलाई है। उन्होंने डैरेल मिचेल को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया है। 
Mar 08, 2026  22:07

IND vs NZ Live Score: सैंटनर-मिचेल की जोड़ी क्रीज पर

कप्तान मिचेल सैंटनर और डैरिल मिचेल के बीच 26 गेंदों में 51 रन की पार्टनरशिप हो गई है। फिलहाल कीवि टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन हो गए हैं। 
Mar 08, 2026  21:56

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

5 विकेट के नुकसान के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 101 रन हो गया है। डैरेल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर की जोड़ी टीम को बढ़त दिलाई की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल न्यूजीलैंड को एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत है।
Mar 08, 2026  21:48

IND vs NZ Live Score: वरुण चक्रवर्ती को मिली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने टिम सीफर्ट को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया है। वरुण चक्रवर्ती ने टिम सीफर्ट का कैच ईशान किशन को थमाया। सीफर्ट ने इस दौरान 26 गेंदों में 52 रन की पारी खेली।
Mar 08, 2026  21:43

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया है। इस दौरान चैपमैन ने 8 गेंद में महज 3 ही रन बनाए। 
Mar 08, 2026  21:39

टिम सीफर्ट का अर्धशतक पूरा

टिम सीफर्ट का अर्धशतक पूरा हुआ। टिम सीफर्ट ने अपना अर्धशतक महज 23 गेंदों में पूरा किया। NZ- 68/3
Mar 08, 2026  21:29

IND vs NZ Live Score: पावरप्ले में न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

पारवप्ले में अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड को तीसरा बड़ा झटका दिया है। अक्षर का ये अभी तक का दूसरा विकेट है। उन्होंने ग्लेन फिलिप को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। NZ- 47/3
Mar 08, 2026  21:22

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा

भारत को जसप्रीत बुमराह ने दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने रचिन रविंद्र को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के 32 रन पर 2 विकेट गिर गए हैं। 
Mar 08, 2026  21:20

IND vs NZ Live Score: भारत को पहली सफलता

अक्षर पटेल ने फिन एलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। 
Mar 08, 2026  21:07

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत

भारत की पारी के बाद अब न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो गई है। जहां उसके पास निर्धारित 20 ओवर में 256 रन का टारगेट है। क्रीज पर बतौर ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलन की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। जबकि भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। 
Mar 08, 2026  20:52

IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया ने रचा इतिहास

इसी के साथ भारत ने इतिहास रचा है। पहली बार खिताबी मैच में इतना बड़ा स्कोर बना है टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन और ईशान किशन ने 54 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन ठोके। ये टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले फाइनल में कभी इतने रन नहीं बने हैं।
Mar 08, 2026  20:50

IND vs NZ Live Score: भारत ने बनाए 255 रन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। 
Mar 08, 2026  20:34

IND vs NZ Live Score: 18 रन बनाकर हार्दिक पंड्या आउट

भारत को हार्दिक पंड्या के रूप में पांचवां झटका लगा है। हालांकि, इस दौरान हार्दिक पंड्या ने भारतीय पारी को गति देने का काम किया है। उन्होंने महज 13 गेंदों में 18 रन की अहम पारी खेली। उन्हें मैट हेनरी ने कप्तान मिचेल सैंटनर के हाथ कैच आउट कराया।
Mar 08, 2026  20:21

IND vs NZ Live Score: सूर्या बिना खाता खोले आउट

कप्तान सूर्यकुमार ईशान किशन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए और गेंद को बाउंड्री पार भेजने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें नीशम ने रचिन रविंद्र के हाथ कैच आउट कराया। इसके साथ ही भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं।
Mar 08, 2026  20:20

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन आउट

भारत को तीसरा झटका लगा है। ईशान किशन 54 रन बना कर आउट हो गए हैं। उन्हें नीशम ने अपना शिकार बनाया। IND- 204/3
Mar 08, 2026  20:17

IND vs NZ Live Score: संजू सैमसन की बेहतरीन पारी खत्म

भारत को दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है। संजू एक बार फिर अपने शतक से चूक गए। 
Mar 08, 2026  20:14

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 200 पार

सैमसन और किशन की बेहतरीन पार्टनरशिप की बदौलत भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 203 रन हो गए हैं। 
Mar 08, 2026  19:58

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 150 पार

संजू सैमसन और ईशान किशन की बेहतरीन पार्टनरशिप की बदौलत भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 161 रन हो गया है। 
Mar 08, 2026  19:56

IND vs NZ Live Score: संजू सैमसन का अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी संजू सैमसन का बल्ला खूब बोल रहा है। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया है। संजू ने अपनी फिफ्टी 33 गेंदों में पूरा किया है।
Mar 08, 2026  19:45

IND vs NZ Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा। अभिषेक ने महज 21 गेंदों में 52 रन बनाए। 
Mar 08, 2026  19:32

IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा की फिफ्टी पूरी

अभिषेक शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पावरप्ले के अंदर महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। 
Mar 08, 2026  19:27

IND vs NZ Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहतरीन हुई है। महज 30 गेंदों में भारत का स्कोर 72 रन हो गया है। वहीं संजू-अभिषेक की जोड़ी भारत की पारी को मजबूती दे रहे हैं। 
Mar 08, 2026  19:08

IND vs NZ Live Score: भारत कर रहा बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। जहां भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी बतौर ओपनर है। 
Mar 08, 2026  18:49

IND vs NZ Live score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
Mar 08, 2026  18:47

IND vs NZ Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान  किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। 


Mar 08, 2026  18:38

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। 
Mar 08, 2026  18:06

IND vs NZ Live Score: कुछ ही देर में टॉस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबले का टॉस कुछ ही देर यानी 6.30 बजे होगा। जबकि मुकाबला शाम 7 बजे होगा। 
Mar 08, 2026  17:31

IND vs NZ Live Score: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल खेलने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गई है। 
Mar 08, 2026  17:04

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत- सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह। 

न्यूजीलैंड- टिम साइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।

Mar 08, 2026  17:04

IND vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में टकराएंगे

ये दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ रही हैं। भारत मौजूदा चैंपियन है जबकि न्यूजीलैंड को पहले खिताबा की तलाश है।  ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा जबकि इस मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा। 
Mar 08, 2026  16:35

IND vs NZ Live Score: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच

आज, 8 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैड के बीच खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता