संजू सैमसन ने फाइनल में कर दिखाया कमाल, कोहली-अफरीदी के क्लब में की एंट्री

By Kusum | Mar 08, 2026

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार तीन फिफ्टी पारी खेली। संजू ने अहमदाबाद में 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्डक के एक सीजन में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं। 

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 34 गेंद में 51 रन बनाए थे। वहीं फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 58 गेंद में 77 रन की पारी खेली थी। 

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 46 गेंद में 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संजू ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए। जेमी नीशम ने उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित