T20 World Cup में कैसा है न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड, आंकड़े कर देंगे परेशान

By Kusum | Mar 06, 2026

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। जिसके बाद अब उसे 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना है। हालांकि, न्यूजीलैंड टीम से भिड़ना भारत के लिए आसान नहीं होगा। अगर भारत न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी लेकिन ये इतना आसान होने वाला नहीं है। 

बता दें कि, भारत आज तक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड को एक भी मैच में नहीं हरा पाया है। भारत और न्यूजीलैंड का सामना सामना टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2021 में हुआ था तब कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से धूल चटाई थी। 

टी20 वर्ल्ड कप में तीन बार भिड़े भारत-न्यूजीलैंड 

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत कुल तीन बार हुई है और इन तीनों ही बार न्यूजीलैंड ने भारत को हार का मुंह दिखाया है। पहली बार भारत और न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना 2007 में हुआ था। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रनों से हराया था। हालांकि, भारत उस वर्ल्ड कप में चैंपियन बना था। 

इसके बाद सीधा 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारत न्यूजीलैंड से भिड़ी थी। दूसरी बार भी किवी टीम ने हार का स्वाद भारत को चखाया था और 47 रन से जीत दर्ज की थी। 

तीसरी और आखिरी बार साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था, जहां न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। 

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks